ताज़ा खबर
• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हज-2027 के आजमीन को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, 1.25 लाख रुपये निर्धारित• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न। • कोई शाहाना-सा दरबार ज़रूरी तो नहीं• तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी• दैनिक भास्कर के गोरखपुर स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में "हलाला" की वास्तविक इस्लामी हकीकत• ​यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत 12 नवम्बर जुमेरात को• ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग• हमारे क़ब्रिस्तान किसके भरोसे ?

ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

📅 05-11-2026 09:31 PM 👁 37 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने तहसील नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि, चकमार्गों, तालाबों और कृषि योग्य भूमि पर कथित अवैध प्लाटिंग किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों की टीम गठित करने और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्त एवं जिलाध्यक्ष राधेरमन वर्मा की ओर से भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि तहसील नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव में राजस्व अभिलेखों में नवीन परती, खूर-गड्ढा, खलिहान, आबादी और तालाब के रूप में दर्ज गाटा संख्या 553, 554, 555 और 570 की भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत मदारपुर में चकमार्ग के रूप में दर्ज गाटा संख्या 424, 421, 458, 461 और 457 के साथ नहर विभाग के नाले, किसानों के आवागमन के लिए छोड़े गए चकमार्गों तथा कृषि योग्य भूमि पर भी अवैध प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि संबंधित भूमि को अकृषक घोषित किए जाने का आदेश राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है। इसके बावजूद प्लाटिंग की जा रही है। यूनियन ने आरोप लगाया कि प्लाटिंग का नक्शा स्वीकृत नहीं है और धारा 24 के अंतर्गत पैमाइश कराए बिना भूमि पर कब्जे एवं प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है।

यूनियन ने ग्राम पंचायत मदारपुर के बांसा संपर्क मार्ग, भूलीगंज तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ग्राम पंचायत मदारपुर के आसपास की भूमि पर भी अवैध प्लाटिंग का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि और राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज भूमि को भी प्लाटिंग में शामिल किए जाने की शिकायत की गई है।
23 सितंबर को हुआ था विरोध प्रदर्शन

यूनियन ने बताया कि इन मामलों को लेकर 23 सितंबर 2026 को संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। यूनियन का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल टीम गठित की जाए। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के साथ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला एवं तहसील प्रशासन की होगी।

प्रमुख रूप से उपस्थित एवं हस्ताक्षरकर्ता: ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्त, जिलाध्यक्ष राधेरमन वर्मा, महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत, तहसील प्रभारी मोहम्मद वेस अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अतीक, पुष्पराज, दिनेश यादव, मोहम्मद इस्माइल, पदमा देवी, उषा रावत, शीला, गुड्डी, राज नारायण यादव, सलमान, चंद्र प्रकाश राजवंशी, पूनम देवी, शांति, केतकी और ओमकार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 49 Posts👁 3546 Readers📊 72.4 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

"बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल" के ज़ेरे- एहतिमाम अज़ीमुश्शान माहाना तरह़ी नशिस्त का इनइक़ाद

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 390 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 273 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 223 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award

👁 196 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप

👁 189 Views

WA