समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप
मुंबई: समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को लेकर सुन्नी ओलमा की एक अहम परामर्श बैठक मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें ओलमा-ए-अहले सुन्नत ने UCC को असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए खारिज कर दिया।
यह महत्वपूर्ण बैठक 25 अक्टूबर 2026 को मुंबई-8 के दो टाकी, छोटा सोनापुर स्थित सुन्नी बिलाल मस्जिद में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 'ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल ओलमा' और रज़ा एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
बैठक हुजूर मोईनुल मशायख, हजरत अल्लामा मौलाना सैयद मोईनुद्दीन अशरफ की सदारत में और असीरे मुफ्ती-ए-आजम, हजरत अलहाज मुहम्मद सईद नूरी साहब की कयादत में संपन्न हुई।
बैठक में ओलमा ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश के आइन और संविधान में दिए गए मजहबी आजादी के हक के खिलाफ है। इससे मुसलमानों के पर्सनल लॉ में सीधी मुदाखलत होगी, जिसे किसी भी कीमत पर कबूल नहीं किया जा सकता।
Comments (0)
Published By
More in this category

तुषार गांधी का बड़ा ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; लोकतंत्र बचाने के लिए निकालेंगे तिरंगा संविधान पदयात्रा

IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे
Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए
👁 423 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 282 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 227 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी
👁 223 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार
👁 222 Views
