ताज़ा खबर
• मोमिन बंदे की प्रमुख निशानियाँ• माता-पिता की नाफ़रमानी के दुनियावी और आख़िरत के नुकसान• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हज-2027 के आजमीन को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, 1.25 लाख रुपये निर्धारित• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न। • कोई शाहाना-सा दरबार ज़रूरी तो नहीं• तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी• दैनिक भास्कर के गोरखपुर स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में "हलाला" की वास्तविक इस्लामी हकीकत• ​यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत 12 नवम्बर जुमेरात को• ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

"बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल" के ज़ेरे- एहतिमाम अज़ीमुश्शान माहाना तरह़ी नशिस्त का इनइक़ाद

📅 02-11-2026 04:39 PM 👁 131 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
बाराबंकी

बाराबंकी: सआदतगंज की बेहद फ़आल अदबी तंज़ीम "बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल" के ज़ेरे- एहतिमाम आईडियल इंटर कॉलेज, मुहम्मदपुर बाहूँ में एक अज़ीमुश्शान माहाना तरह़ी नशिस्त का इनइक़ाद अमल में आया, जिसकी सदारत आस़ी चौखंडवी ने फ़रमाई, तंज़ो- मिज़ाह के अलबेले शायर बेढब बाराबंकवी की निज़ामत में होने वाली इस बेहद हसीन नशिस्त का आग़ाज़ मुश्ताक़ बज़्मी ने नाते- रसूल से किया और सारी फ़िज़ा को रूहानी बना दिया।
इसके बाद दिए गए मिसरए- तरह़
"कैफ़े- जाँ उतरने में देर कितनी लगती है"
पर बाक़ायदा तौर पर नशिस्त का आग़ाज़ हुआ, नशिस्त बेहद कामयाब रही, बहुत ज़्यादा दादो- तहसीन पाने वाले अशआर का इंतिख़ाब नज़्रे- क़ारईन है, मुलाहिज़ा फ़रमाएँ।
क्या से क्या बनाती है एक जुंबिशे- मिज़गाँ
धूप-छाँव करने में देर कितनी लगती है
आस़ी चौखंडवी
डूबता हूँ जब उसकी झील जैसी आँख में
डूब कर उभरने में देर कितनी लगती है
बेढब बाराबंकवी
हमने जिन परिंदों को ख़ुद सिखाया हो उड़ना
उनके पर कतरने में देर कितनी लगती है
ज़की तारिक़ बाराबंकवी
बस शिकार बन जाए इश्क़ बदगुमानी का
चाहतों के मरने में देर कितनी लगती है
मुश्ताक़ बज़्मी
जोशे- दिल उभरने में देर कितनी लगती है
कुछ भी कर गुज़रने में देर कितनी लगती है
नाज़िश बाराबंकवी
एक ज़माना लगता है औज पर पहुँचने में
औज से उतरने में देर कितनी लगती है
सहर अय्यूबी
तेरे बाद जो दिल में हो गई जगह ख़ाली
इस ख़ला को भरने में देर कितनी लगती है
उबैद अज़्मी
इन शायरों के अलावा अली बाराबंकवी, मिस्बाह रहमानी, जान वारिस सहबा, सग़ीर क़ासमी और अबूज़र अंसारी ने भी अपना अपना तरह़ी कलाम पेश किया और शायरों व सामईन से ख़ूब दादो- तहसीन हासिल की।
सामईन में इरशाद अंसारी, मास्टर मुहम्मद वसीम, मास्टर मुहम्मद क़सीम, मास्टर मुहम्मद वसीम, इज़हार हयात और मास्टर मुहम्मद राशिद के अस्माए- गिरामी भी लायक़े- ज़िक्र हैं।
बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल की आइंदा तरह़ी नशिस्त दर्ज ज़ैल मिसरे पर 29 नवंबर, बरोज़ इतवार को होगी।
"क्या करूँ मैं वो मेरे दिल से निकलता ही नहीं"
क़ाफ़िया: निकलता
रदीफ़: ही नहीं
नशिस्त के इख़्तिताम पर बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल के सद्र ज़की तारिक़ बाराबंकवी ने तमाम शिरका का शुक्रिया अदा करते हुए आइंदा तरह़ी नशिस्त में शिरकत करने की गुज़ारिश भी की।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

🌱 New Reporter ★★★★★
C

Check 1

📍 Azamgarh

📰 1 Posts👁 131 Readers📊 131 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 423 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 282 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 227 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी

👁 223 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार

👁 222 Views

WA