ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का दूसरा गोरखपुर जिला सम्मेलन सम्पन्न
21 सदस्यीय जिला काउंसिल का गठन; कॉमरेड विवेक अध्यक्ष और कॉमरेड सोनू यादव सचिव निर्वाचित
गोरखपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का दूसरा गोरखपुर जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। सम्मेलन के दौरान छात्र आंदोलन की वर्तमान चुनौतियों, शिक्षा व्यवस्था की स्थिति, छात्रों के अधिकारों, शिक्षा के निजीकरण, फीस वृद्धि, बेरोजगारी तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र इकाइयों का विस्तार करने तथा छात्र-छात्राओं के बुनियादी सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय जिला काउंसिल और 7 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का चुनाव किया गया। जिसमें कॉमरेड विवेक को जिला अध्यक्ष तथा कॉमरेड सोनू यादव को जिला सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित जिला कमेटी ने छात्र-छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने, शिक्षा के लोकतांत्रिक और समान अवसर आधारित स्वरूप की रक्षा करने तथा गोरखपुर के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की समस्याओं को लेकर संगठित संघर्ष चलाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन का समापन छात्र एकता और संघर्ष को आगे बढ़ाने के आह्वान के साथ हुआ।
जारीकर्ता:
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा)
गोरखपुर जिला इकाई
Comments (0)
Published By
More in this category

मियां साहिब इस्लामिया इंटर कॉलेज, गोरखपुर में 29 नवंबर से शुरू होगा सालाना जलसा सीरत-उन-नबी

आयशा फातिमा ने मुकम्मल पढ़ा कुरआन-ए-पाक

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार
Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए
👁 365 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 273 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 216 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award
👁 190 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप
👁 178 Views
