ताज़ा खबर
• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई शोहरतगढ़ की मासिक बैठक सम्पन्न• मदरसा नूरिया सोफिया में जश्न-ए-तक्मील-ए-कुरआन मअ कन्ज़ुल ईमान का शानदार आयोजन• KGMU महाघोटाला: STF की 'आंच' से 'भस्मासुर' तक? किसने छिपाया, कौन बचेगा?• आयशा फातिमा ने मुकम्मल पढ़ा कुरआन-ए-पाक• "बज़्मे- एवाने- ग़ज़ल" के ज़ेरे- एहतिमाम अज़ीमुश्शान माहाना तरह़ी नशिस्त का इनइक़ाद• तुषार गांधी का बड़ा ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग; लोकतंत्र बचाने के लिए निकालेंगे तिरंगा संविधान पदयात्रा• मस्जिदों का निज़ाम बदलिए• Microsoft का बड़ा फैसला! 60 हजार कर्मचारियों को Voluntary Exit Offer, AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नौकरियों पर मंडराया संकट• आज़म ख़ान की रिहाई के मामले में ED की एंट्री, जमानत मिलते ही कोर्ट में रिमांड की मांग• MI में हिटमैन की वापसी! Rohit Sharma फिर बनेंगे कप्तान!

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई शोहरतगढ़ की मासिक बैठक सम्पन्न

📅 02-11-2026 06:51 PM 👁 46 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
सिद्धार्थनगर

संगठन कार्ड वितरित कर पत्रकारिता की गरिमा, सुरक्षा एवं निष्पक्षता पर हुई चर्चा; सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील इकाई के कार्यालय पर मासिक बैठक एवं संगठन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष सरताज आलम और तहसील अध्यक्ष पियूष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पत्रकारिता की गरिमा, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठन की पूर्व कार्यवाहियों तथा सदस्यता अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के सदस्यों को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सरताज आलम ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्षता, सच्चाई और स्पष्टता बेहद जरूरी है। पत्रकार की पहचान उसकी निष्पक्ष लेखनी और तथ्यपरक खबरों से होती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार अपने लेखन के माध्यम से समाज में व्याप्त अच्छाइयों और बुराइयों को उजागर करते हुए शासन-प्रशासन तथा आम नागरिकों का ध्यान जनहित से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए प्रत्येक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए।
तहसील अध्यक्ष पियूष सिंह ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। पत्रकारों को अपनी लेखनी और कार्यशैली को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। खबरों में तथ्यों की प्रमाणिकता, भाषा की स्पष्टता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से पत्रकारिता की विश्वसनीयता बढ़ती है और समाज में पत्रकारों को सम्मान प्राप्त होता है।
तहसील उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रभावशाली और तथ्यपरक लेखन करने वाले पत्रकारों को हमेशा सम्मान मिलता है। पत्रकारिता में निरंतर अध्ययन, अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण का विशेष महत्व है। प्रत्येक पत्रकार को अपनी लेखनी को प्रतिदिन बेहतर बनाने तथा समाज की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का प्रयास करना चाहिए।
बैठक में संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव ने पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए। पत्रकारों को किसी भी घटना को केवल दूसरों से जुड़ा मामला मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पत्रकारों की सजगता, एकजुटता और निष्पक्ष भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान संगठन की पूर्व कार्यवाहियों की समीक्षा की गई तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को गति देने पर सहमति बनी। इसके लिए पदाधिकारियों को नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता बनाए रखने, पत्रकारिता के मूल्यों का पालन करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करना रहा।
इस अवसर पर तहसील महामंत्री कमलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष शरतेन्दु त्रिपाठी, संजय मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, वकील खान, अशरफ अंसारी, अशोक दूबे, अभिषेक शुक्ला, इसरार हुसैन, पंकज गुप्ता, अभिताब श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, शिवरक्षा मिश्रा, धर्मेश श्रीवास्तव, अवधेश त्रिपाठी, प्रेम चन्द्र गौड़, सुग्रीम यादव, राकेश बाबा, इन्द्रेश तिवारी, प्रेम शंकर गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, वसीम अख्तर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 38 Posts👁 2658 Readers📊 69.9 Avg Readers

Reporter of News Home

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 293 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 272 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 216 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award

👁 183 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप

👁 172 Views

WA