MI में हिटमैन की वापसी! Rohit Sharma फिर बनेंगे कप्तान!
मुंबई: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती। 5 बार टीम को चैंपियन बनाने वाले हिटमैन Rohit Sharma एक बार फिर MI की कप्तानी करने जा रहे हैं।
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वापसी की कहानी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, रोहित शर्मा ने खुद कप्तानी के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के नाम का सुझाव दिया था। वह चाहते थे कि नई पीढ़ी को मौका मिले और टीम का भविष्य तैयार हो।
लेकिन MI मैनेजमेंट का प्लान कुछ और ही था। फ्रेंचाइजी ने रोहित से साफ कहा कि टीम को अभी भी आपके अनुभव और लीडरशिप की सबसे ज्यादा जरूरत है। मैनेजमेंट ने उनसे एक बार फिर टीम की कमान संभालने का दिल से अनुरोध किया।
और आखिरकार हिटमैन ने MI के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
इसका मतलब क्या है?
यह सिर्फ एक कप्तान की वापसी नहीं, बल्कि एक इमोशन की वापसी है। वानखेड़े में एक बार फिर "मुंबईचा राजा, रोहित शर्मा" के नारे गूंजेंगे। रोहित की कप्तानी में वापसी से न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ा है, बल्कि MI का खेमा IPL 2026 से पहले ही सबसे मजबूत दावेदार बन गया है।
तिलक वर्मा जैसे युवा के लिए भी यह फायदे का सौदा है, क्योंकि उन्हें अब रोहित जैसे मेंटर के अंडर सीखने का और भी सुनहरा मौका मिलेगा।
Comments (0)
Published By
Most Popular Posts

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 262 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 207 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award
👁 164 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप
👁 158 Views

बांग्लादेशी मर्द औरत की सजा पर सवाल करने से बेहतर है कि हिन्दू संत समाज अपने धार्मिक स्थलों और आयोजनों में फैल रही अश्लीलता पर ध्यान दे
👁 143 Views
