ताज़ा खबर
• मोमिन बंदे की प्रमुख निशानियाँ• माता-पिता की नाफ़रमानी के दुनियावी और आख़िरत के नुकसान• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हज-2027 के आजमीन को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, 1.25 लाख रुपये निर्धारित• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न। • कोई शाहाना-सा दरबार ज़रूरी तो नहीं• तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी• दैनिक भास्कर के गोरखपुर स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में "हलाला" की वास्तविक इस्लामी हकीकत• ​यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत 12 नवम्बर जुमेरात को• ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

बांग्लादेशी मर्द औरत की सजा पर सवाल करने से बेहतर है कि हिन्दू संत समाज अपने धार्मिक स्थलों और आयोजनों में फैल रही अश्लीलता पर ध्यान दे

धर्म एक आस्था है या अश्लीलता का मंच ? आत्ममंथन जरूरी है!

📅 09-10-2026 06:35 AM 👁 180 Readers 💬 0 Comments 🔁 4 Shares
तकनीक

हर देश के अपने कानून होते हैं, हर धर्म के अपने नियम और हर धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा। यदि किसी देश में धर्मस्थलों की पवित्रता को लेकर सख्त कानून हैं, तो उनका सम्मान और पालन करना चाहिए।

लेकिन हमें अपने समाज में भी झांक कर देखना चाहिए। हिंदू देवी-देवताओं के जागरण, शिव बारात, हनुमान जयंती, गणेश चतुर्थी, रामलीला, धार्मिक यात्राओं और सत्संग जैसे पवित्र आयोजनों में आखिर अश्लील नृत्य, भद्दे गीत और अशोभनीय प्रदर्शन क्यों बढ़ते जा रहे हैं? हम उन्हीं पर तालियाँ बजाते हैं, पैसे लुटाते हैं और मनोरंजन समझकर उनका समर्थन करते हैं।

क्या हमारी आस्था इतनी कमजोर हो गई है कि भगवान के नाम पर भीड़ जुटाने के लिए अश्लीलता का सहारा लेना पड़ता है?

धर्म हमें संस्कार, संयम, सम्मान और सदाचार सिखाता है। किसी भी देवी-देवता का सम्मान केवल जयकारे लगाने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने से होता है।

यह सवाल किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक सोच और धार्मिक मर्यादा का है। किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक स्थल का अपमान नहीं होना चाहिए। धार्मिक आयोजनों में महिलाओं का सम्मान हो, परिवारों के लिए गरिमापूर्ण वातावरण हो और भक्ति के नाम पर फूहड़ता को बढ़ावा न मिले।

आस्था के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना बंद कीजिए। धर्म को मनोरंजन का बाजार नहीं, संस्कारों का आधार बनाइए।

कितना दुखद होता है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में अश्लील फिल्मी गानों पर असली नृत्य करती हुई औरतें नजर आती है।

कितना दुख होता है कि संत महात्मा हाथ में माइक लेकर सत्संग के नाम पर महिलाओं और पुरुष के शारीरिक संबंधों के बारे में ज्ञान देते हैं। और ऐसे ऐसे सवालों को जवाब देकर खुद सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं जो अश्लीलता की परिधि लांघ चुके होते हैं।

1990 में जब हम खुद रुद्रप्रयाग के होटल में कार्य करते थे तब केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जाने वालों में अधेड़, बच्चे उर बुजुर्ग हुआ करते थे। नई-नई शादी वाले लोग नहीं क्योंकि एक मान्यता थी के ऐसे नए जोड़े एक साल तक ऐसी जगह पर अश्लीलता फैला सकते हैं परंतु अब सब कुछ बदल गया है।

काश हिंदू समाज जद्दा की अदालत के बाद धार्मिक जगह गलत संबंध बनाने वालों को सजा दिए जाने पर अफसोस जताने की बजाय अपने धार्मिक स्थलों और आयोजनों से अश्लीलता हटवाने की ओर ध्यान दें।

लेख एवं विचार: विकास बालियान

#धार्मिकमर्यादा #सामाजिकजिम्मेदारी #सनातनसंस्कार #आत्ममंथन

Give Reaction (1)

Share (4)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 49 Posts👁 4180 Readers📊 85.3 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

Microsoft का बड़ा फैसला! 60 हजार कर्मचारियों को Voluntary Exit Offer, AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच नौकरियों पर मंडराया संकट

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 425 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 282 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी

👁 232 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 227 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार

👁 225 Views

WA