महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार, इससे पहले सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)-2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसके प्रस्तर-2(II) निर्बन्धित अवकाशों की सूची के क्रमांक 24 पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था।
शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त अब यह निर्णय लिया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।
तदनुसार पूर्व विज्ञप्ति दिनांक 17 नवम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाए, शेष अंश यथावत रहेंगे। यह आदेश प्रमुख सचिव एस0वी0एस0 रंगा राव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को जारी किया गया है।
Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 197 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 159 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award
👁 121 Views

बांग्लादेशी मर्द औरत की सजा पर सवाल करने से बेहतर है कि हिन्दू संत समाज अपने धार्मिक स्थलों और आयोजनों में फैल रही अश्लीलता पर ध्यान दे
👁 113 Views

उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश
👁 112 Views

