IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे
मुंबई: पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात गैस लीक होने से बड़ा धमाका हो गया। धमाके के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई।
BMC के मुताबिक, सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से दो नाबालिगों समेत पांच लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब 10:24 बजे राजावाड़ी अस्पताल से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और BMC की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों में से चार लोगों को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सभी पांचों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
Comments (0)
Published By
मोहम्मद शोएब रज़ा निज़ामी फैज़ी एक युवा लेखक, पत्रकार और प्रतिभाशाली आलिम-ए-दीन हैं। आप दो दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं।
Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 94 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 80 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
👁 51 Views

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन
👁 50 Views

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम
👁 48 Views
