ताज़ा खबर
• मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन से ज्ञान और साहित्य के एक युग का अंत: डॉ. अम्मार रिज़वी• कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम• IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे• मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन• Fixing the time zone• Fixing the time zone• Time zone testing 5• Testing post time4• सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ• रंगों में उभरी बच्चों की कल्पना, चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना

रंगों में उभरी बच्चों की कल्पना, चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना

सेवा संकल्प अभियान में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

📅 09-10-2026 12:21 PM 👁 22 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
Telegram Box

पारदर्शिता से युवाओं को मिल रहा रोजगार: सतीश चन्द्र शर्मा

बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम प में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से सेवा, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों से सजी विद्यार्थियों की रचनाएं प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मसौली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। चित्रकला बच्चों की सोच, भावनाओं और कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देना होगा। स्थानीय उत्पादों और देश में निर्मित वस्तुओं को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना आवश्यक है।
मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि आज शिक्षा और प्रतियोगिता का दौर है। पहले नौकरियों में भाई-भतीजावाद की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन योगी सरकार में गरीब और प्रतिभाशाली युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी ही सपनों के भारत की आधारशिला है। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे देश के भविष्य हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से युवा पीढ़ी को भ्रमित करने वाले प्रयासों से भी सावधान रहने की सलाह दी।
हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा कि सनातन संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने में सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ‘भुल्लन’ वर्मा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व प्रत्याशी डॉ. राम कुमारी मौर्या, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह तथा भाजपा नेता एवं आई सर्जन डॉ. विवेक वर्मा आदि ने विद्यार्थियों से उनके चित्रों के विषय और संदेश की जानकारी ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के नोडल खंड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह, सह-नोडल फिजा मिर्जा तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोडल नंदिता सिंह और अशोक कुमार त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। भाषण प्रतियोगिता में हरि प्रसाद पब्लिक इंटर कॉलेज, दरियाबाद की यशी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामांचल इंटर कॉलेज, हैदरगढ़ की अदिति सिंह द्वितीय तथा युगांतर इंटर कॉलेज, फतेहपुर की वंशिका पटेल तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज, जैदपुर की वर्तिका सिंह प्रथम रहीं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के अभिजित प्रताप सिंह ने द्वितीय तथा श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग की धृति श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आचार्य श्री चंद्र देव इंटर कॉलेज, फतेहपुर की नेहा वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, हैदरगढ़ की महिमा मौर्या द्वितीय तथा श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज, औरेला, सिरौली गौसपुर की मरहबा आफरीन तृतीय रहीं।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 13 Posts👁 255 Readers📊 19.6 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Testing

Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 94 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 80 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👁 51 Views

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

👁 50 Views

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

👁 48 Views

WA