ताज़ा खबर
• मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन से ज्ञान और साहित्य के एक युग का अंत: डॉ. अम्मार रिज़वी• कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम• IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे• मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन• Fixing the time zone• Fixing the time zone• Time zone testing 5• Testing post time4• सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ• रंगों में उभरी बच्चों की कल्पना, चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

📅 09-10-2026 06:22 PM 👁 48 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
बाराबंकी

अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण, पात्र कृषकों के क्षतिपूर्ति की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश

बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन, किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न कृषि एवं पशुपालन संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सर्वेक्षण कराते हुए फसल क्षति का आकलन सुनिश्चित करें तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता पर पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक प्रभावित पात्र किसान को फसल क्षति का मुआवजा दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वेक्षण एवं राहत संबंधी कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आलू विकास योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को नियमानुसार लाभान्वित किया जाए। साथ ही, अतिवृष्टि से प्रभावित केला किसानों की फसल क्षति का भी आकलन कराकर उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा कुक्कुट विकास नीति के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से फसल आपदा राहत के अंतर्गत फसल क्षति के विवरण की पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप हुई फसल क्षति का विवरण शत-प्रतिशत फीड किया जाए, ताकि पात्र किसानों को राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, फसल क्षति का आकलन तथा राहत संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 13 Posts👁 254 Readers📊 19.5 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 94 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 80 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👁 51 Views

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

👁 50 Views

न्यूज़होम: 14 भाषाओं वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 43 Views

WA