ताज़ा खबर
• मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन से ज्ञान और साहित्य के एक युग का अंत: डॉ. अम्मार रिज़वी• कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम• IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे• मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन• Fixing the time zone• Fixing the time zone• Time zone testing 5• Testing post time4• सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ• रंगों में उभरी बच्चों की कल्पना, चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

📅 09-10-2026 02:22 PM 👁 51 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
बाराबंकी

बाराबंकी : मदरसा इस्लामिया अरबिया शहाबुल उलूम, शहाबपुर में जुमेरात को तकमील-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन के मौके पर एक पुरवकार तकरीब का आयोजन किया गया। इस मौके पर तालिब-ए-इल्म मोहम्मद अयान बिन रिज़वान अहमद अंसारी की दस्तारबंदी की गई।

17 वर्षीय मोहम्मद अयान ने मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी की सरपरस्ती में असातिज़ा के सामने कुरआन-ए-पाक की तिलावत पेश कर हिफ्ज़ मुकम्मल किया।

तकरीब में मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी, मौलाना मोहम्मद शादाब, हाफिज मोहम्मद एजाज़, हाफिज महफूज़ समेत मदरसे के असातिज़ा ने मोहम्मद अयान के सिर पर दस्तार बांधी और उनके रोशन मुस्तकबिल के लिए दुआ की। हिफ्ज़-ए-कुरआन के मुकम्मल होने पर अहल-ए-खाना समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

रिज़वान अहमद अंसारी हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी पत्रकारिता के जरिए लगातार जनसमस्याओं को उजागर करते रहे हैं। अपने बड़े साहबजादे को दीनी तालीम से आरास्ता कर हिफ्ज़-ए-कुरआन तक पहुंचाना उनके और पूरे परिवार के लिए बाइसे-मसर्रत और फख्र की बात है।

मोहम्मद अयान के दादा मोहम्मद सलीम ने मदरसे के असातिज़ा को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पोते का हाफिज-ए-कुरआन बनना पूरे खानदान के लिए खुशी और फख्र का मौका है। अल्लाह तआला ने उसे कुरआन-ए-पाक हिफ्ज़ करने की अज़ीम नेमत से नवाजा है।

मुफ्ती मोहम्मद सालिम कासमी ने अपने शागिर्द मोहम्मद अयान को ज़हीन और मेहनती तालिब-ए-इल्म बताया। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई में खास दिलचस्पी रखते थे। हिफ्ज़-ए-कुरआन की फजीलत बयान करते हुए उन्होंने कहा कि अहादीस-ए-मुबारका में हाफिज-ए-कुरआन के लिए बड़ी फजीलत बयान हुई है। एक रिवायत के मुताबिक हाफिज-ए-कुरआन को अपने खानदान के दस अफराद के हक में शफाअत की इजाजत दी जाएगी, जिनमें ऐसे शख्स के लिए भी शफाअत का जिक्र है जिसके लिए जहन्नम का फैसला हो चुका हो।

इस मौके पर कारी मोहम्मद वकील, हाफिज मोहम्मद अशफाक, कारी फुजैल, हाफिज आलम, हाफिज सुफियान, मास्टर इफ्तिखार, हाफिज नावेद, कारी आलम, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद आसिफ समेत मदरसे के असातिज़ा और तलबा मौजूद रहे।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

Mohd Shuaib Raza

📍 गोरखपुर

📰 21 Posts👁 588 Readers📊 28 Avg Readers

मोहम्मद शोएब रज़ा निज़ामी फैज़ी एक युवा लेखक, पत्रकार और प्रतिभाशाली आलिम-ए-दीन हैं। आप दो दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं।

More in this category

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 94 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 80 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👁 51 Views

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

👁 48 Views

न्यूज़होम: 14 भाषाओं वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 43 Views

WA