CJP के प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली में 3 नेता फ्लाइट से हिरासत में, गुरुग्राम में ध्रुव राठी को उठाया
नई दिल्ली/गुरुग्राम: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
CJP ने आरोप लगाया है कि उसके शीर्ष नेता अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचते ही फ्लाइट से सीधे हिरासत में ले लिया गया। पार्टी ने इसे "तानाशाही हिरासत" करार देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले नेतृत्व को कमजोर करने के लिए यह योजना पहले से बना रखी थी। पार्टी ने तीनों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
वहीं CJP के प्रदर्शन के बीच गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने दावा किया है कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में यूट्यूबर Dhruv Rathee के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया।
इधर CJP के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है, बसों-ट्रेनों की गहन चेकिंग की जा रही है और बाहर से आने वाले यात्रियों से पूछताछ जारी है।
Comments (0)
Published By
Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 108 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 88 Views

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन
👁 54 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
👁 52 Views

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम
👁 50 Views
