लखनऊ: अमित शाह बोले- यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी लागू करेंगे UCC
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बना दो, यहां भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं। लोगों ने कठोर शासन देकर यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है। कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में आप भाजपा सरकार बनाइए, उत्तर प्रदेश में हम UCC लागू करेंगे।"
गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता। आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो, हमें सरकार बनानी है।
उन्होंने पार्टी के सफर को याद करते हुए कहा, "2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे, बहुत निराशा थी। मैं तहसील तक गया। एक बार संगठन ठीक हो गया तो 2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ हमने 73 सीटें जीतीं। 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आई थी। हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीटें जीती थीं।"
Comments (0)
Published By
More in this category

UP MLC चुनाव 2026: कांटे की टक्कर में BJP को 6, SP को 5 सीटें, सत्ता का संतुलन कांटे पर

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 304 वोटों से दर्ज की जीत, राजीव यादव को मिली शिकस्त
Most Popular Posts

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 262 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 207 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award
👁 164 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप
👁 158 Views

बांग्लादेशी मर्द औरत की सजा पर सवाल करने से बेहतर है कि हिन्दू संत समाज अपने धार्मिक स्थलों और आयोजनों में फैल रही अश्लीलता पर ध्यान दे
👁 143 Views
