ताज़ा खबर
• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हज-2027 के आजमीन को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, 1.25 लाख रुपये निर्धारित• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न। • कोई शाहाना-सा दरबार ज़रूरी तो नहीं• तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी• दैनिक भास्कर के गोरखपुर स्टिंग ऑपरेशन के संदर्भ में "हलाला" की वास्तविक इस्लामी हकीकत• ​यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत 12 नवम्बर जुमेरात को• ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग का आरोप, किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग• हमारे क़ब्रिस्तान किसके भरोसे ?

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न।

📅 06-11-2026 08:47 PM 👁 38 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
यवतमाल

सदस्यता अभियान को गति और पत्रकारों के संगठन विस्तार पर जोर देते हुए यवतमाल में हुआ संगठन की ओर से सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रम।

यवतमाल, महाराष्ट्र।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महाराष्ट्र की विदर्भ प्रदेश कमेटी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक और संगठन कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सैयद ज़ाकिर हुसैन और प्रदेश महासचिव एड. राहुल शेंडे की उपस्थिति में संपन्न हुई इस बैठक में पत्रकारिता की गरिमा, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता, पिछले कामकाज और सदस्यता अभियान जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्पक्षता, सच्चाई और स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है। पत्रकार की पहचान उसकी निष्पक्ष लेखनी और तथ्यपरक खबरों से होती है, साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष एड. राहुल शेंडे ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ा है। खबरों में प्रामाणिकता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने से ही पत्रकारिता की विश्वसनीयता बढ़ती है।
महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नेहा नागभिडकर ने बैठक में अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आज के दौर में महिला पत्रकारों की भागीदारी और सुरक्षा दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। जब महिला पत्रकार समाज के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचकर निडरता से खबरें सामने लाती हैं, तब उन्हें एक मजबूत सुरक्षा और संगठन का साथ मिलना आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि महिला विंग के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को पत्रकारिता से जोड़ा जाए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। जब पत्रकार एक साथ मिलकर काम करेंगे, तभी समाज में एक सकारात्मक और निष्पक्ष संदेश जाएगा।"
महिला विंग की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी मून ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पत्रकारों की सजगता, एकता और निष्पक्ष भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही, यवतमाल तहसील उपाध्यक्ष श्री रितेश मुन ने निरंतर अध्ययन और तथ्यपरक लेखन पर जोर दिया।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल शेंडे, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नेहा नागभिडकर, यवतमाल जिला अध्यक्ष मीनाक्षी मून, मारेगांव तहसील अध्यक्ष सचिन काकडे, जिला उपाध्यक्ष रितेश मुन, कळंब ब्लॉक अध्यक्ष जावेद शेख, सुलेमान फजलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मलनस, नागपुर जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष मेंढे, प्रदेश संरक्षक ताराचंद मेंढे, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष होलिका मेंढे, यवतमाल जिला सचिव शांता चौहान, सोनटक्के सर आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 49 Posts👁 3561 Readers📊 72.7 Avg Readers

Reporter of News Home

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 390 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 273 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 223 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award

👁 196 Views

समान नागरिक संहिता को लेकर सुन्नी ओलमा ने जताया विरोध, बताया असंवैधानिक और मजहबी मामलों में हस्तक्षेप

👁 189 Views

WA