गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में वोट चोरी का आरोप, सभी जिलों में DM कार्यालय पर प्रदर्शन
गोरखपुर: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक MLC चुनाव में कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के बैनर तले प्रदेश के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति और भारत निर्वाचन आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में चुनाव की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की गई है। संघ का आरोप है कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में बड़े पैमाने पर धांधली और वोट चोरी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ यह संघर्ष सड़क से लेकर न्यायालय तक जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि वह स्वयं गोरखपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए।
राजीव यादव ने कहा, "हम लोकतंत्र में वोट की पवित्रता की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर शिक्षक MLC जैसे चुनाव में भी वोट चोरी होगी तो आम चुनावों का क्या होगा? हम राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि पूरे मामले की फोरेंसिक जांच कराई जाए।"
इस दौरान शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Comments (0)
Published By
More in this category

तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी

मियां साहिब इस्लामिया इंटर कॉलेज, गोरखपुर में 29 नवंबर से शुरू होगा सालाना जलसा सीरत-उन-नबी

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का दूसरा गोरखपुर जिला सम्मेलन सम्पन्न
Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए
👁 425 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 282 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी
👁 232 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 227 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार
👁 225 Views
