CJP नेताओं की फ्लाइट से हिरासत पर विवाद, दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया है कि उसके शीर्ष नेता अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया।
पार्टी ने बयान जारी कर इस कार्रवाई को "तानाशाही हिरासत" करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की है। CJP का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले ही नेतृत्व को कमजोर करने की साजिश के तहत यह कार्रवाई की, ताकि नेता प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सकें। पार्टी ने इसे आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तीनों नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
वहीं CJP के प्रस्तावित प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजधानी में जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। बसों और ट्रेनों की गहन चेकिंग की जा रही है और बाहर से आने वाले यात्रियों से पूछताछ जारी है।
Comments (0)
Published By
More in this category
Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए
👁 425 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च
👁 282 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी
👁 232 Views

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया
👁 227 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार
👁 225 Views

