تازہ ترین

तेल के बढ़े दाम से बिगड़ा रसोई का बजट

اتر پردیش 📅 25-09-2026 👁 11 views 💬 0 comments 🔁 0 shares
सिद्धार्थनगर।
खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित होने लगा है। सरसों और रिफाइंड तेल के दाम में करीब 10 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए तेल खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
फुटकर दुकानदारों के अनुसार, बैल कोल्हू सरसों तेल करीब 175 रुपये से बढ़कर 190 रुपये प्रति लीटर, धारा सरसों तेल 165 से बढ़कर 185 रुपये और चक्र ब्रांड का तेल 160 से बढ़कर करीब 180 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं फॉर्च्यून रिफाइंड तेल की कीमत भी करीब 140 रुपये से बढ़कर 155 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
गृहिणियों का कहना है कि सब्जी बनाने से लेकर दाल में तड़का लगाने तक तेल का रोजाना इस्तेमाल होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से महीने के राशन का खर्च बढ़ गया है। उपभोक्ताओं ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की जरूरत बताई है।

Reaction dein (0)

Share karein (0)

WhatsApp Facebook X

Comments (0)

पोस्ट के लेखक

🌱 New Reporter ★★★★★

News Home

📍 Gorakhpur

📰 3 posts 👁 32 views 📊 10.7 avg/post

News Home ke reporter

Isi Category Me Aur

नगर पंचायत इटवा बनी ‘नरक पंचायत’! राजपूत डीहवा रोड पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

सिद्धार्थनगर जिले में बारिश और तेज हवा का कहर, ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल आम का पेड़

Popular Posts

पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़, कलम की स्वतंत्रता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी - सरयू राय

👁 35 views

नाना पाटेकर ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नाती के कान में मदरसे के उस्ताद से दिलवाई अज़ान

👁 35 views

भारी बारिश के चलते गोरखपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

👁 13 views

सहारनपुर और बाराबंकी के बाद अब इटावा - सैयद बाबा मजार पर चला बुलडोजर, वक्फ बोर्ड खामोश?

👁 12 views

नगर पंचायत इटवा बनी ‘नरक पंचायत’! राजपूत डीहवा रोड पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

👁 12 views