ताज़ा खबर
• मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन से ज्ञान और साहित्य के एक युग का अंत: डॉ. अम्मार रिज़वी• कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम• IIT बॉम्बे में बड़ा हादसा: हॉस्टल में गैस लीक के बाद धमाका, 2 नाबालिग समेत 5 लोग झुलसे• मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन• Fixing the time zone• Fixing the time zone• Time zone testing 5• Testing post time4• सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 198 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ• रंगों में उभरी बच्चों की कल्पना, चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

📅 09-10-2026 11:55 AM 👁 38 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
PostMail

*सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला : डीएम*

बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं
सुचारु संचालन के लिए जनपद बाराबंकी में फील्ड ट्रेनर (FT) के तीन दिवसीय
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड
मैनेजमेंट, अयोध्या रोड, निकट रसौली, बाराबंकी में जिलाधिकारी/प्रधान जनगणना
अधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के
कुल 118 फील्ड ट्रेनरों को दो बैचों में चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा तीन
दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के
द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले जनसंख्या गणना कार्य की प्रक्रिया, ऐप
आधारित डिजिटल गणना, प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सही संकलन एवं सत्यापन सहित
जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया
जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की
सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति का प्रमाणिक आधार उपलब्ध कराने वाला
अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त सटीक एवं विश्वसनीय
आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण,
संसाधनों के बेहतर नियोजन एवं विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करती
है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनरों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य
की प्रत्येक प्रक्रिया एवं बारीकी को गंभीरता से समझें, ताकि फील्ड स्तर पर
गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।उन्होंने कहा कि
जनगणना कार्य की सफलता काफी हद तक फील्ड ट्रेनरों एवं प्रगणकों की दक्षता पर
निर्भर करेगी। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को पूरी तरह आत्मसात
करते हुए फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को भी स्पष्ट एवं व्यवहारिक रूप से
प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में समयबद्धता, शुद्धता,
गोपनीयता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी पंकज वर्मा ने कहा
कि जनगणना का कार्य व्यापक स्तर पर किया जाना है, इसलिए सभी संबंधित कार्मिक
अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से समझते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य
पूर्ण कराएं। अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने भी
प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी
प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सहायक निदेशक जनगणना/जिला प्रभारी जनगणना श्री अजय सिंह भारती ने बताया कि
जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में फील्ड स्तर पर जनसंख्या गणना का कार्य 01
दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संपादित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणकों
द्वारा प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार कुल 40
प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी।उन्होंने बताया कि
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक
दिशा-निर्देशों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं फीडिंग की
प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा।
कार्यक्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल,
संबंधित अधिकारी, चार मास्टर ट्रेनर, नामित फील्ड ट्रेनर सहित अन्य अधिकारी
एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

✍️ Active Reporter ★★★★★

Mohd Shuaib Raza

📍 गोरखपुर

📰 21 Posts👁 587 Readers📊 28 Avg Readers

मोहम्मद शोएब रज़ा निज़ामी फैज़ी एक युवा लेखक, पत्रकार और प्रतिभाशाली आलिम-ए-दीन हैं। आप दो दर्जन से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं।

More in this category

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नाना पाटेकर ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, नाती के कान में मदरसे के उस्ताद से दिलवाई अज़ान

Most Popular Posts

20 साल की दुबली-पतली लड़की 'रुखसाना कौसर' जिसे कमजोर समझना आतंकियों को भारी पड़ गया

👁 94 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 80 Views

एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने नोडल एवं अपर नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👁 51 Views

मोहम्मद अयान अंसारी के हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल करने पर तकरीब का आयोजन

👁 50 Views

कृषक हितों से जुड़े विभाग आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: डीएम

👁 48 Views

WA