ताज़ा खबर
• एमएसआई इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव व जलसा-ए-सीरतुन्नबी 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक• New User Registered: DengYueMed (NH00003)• Contact Form:• New User Registered: Shinde Ravikumar (NH00002)• मोमिन बंदे की प्रमुख निशानियाँ• माता-पिता की नाफ़रमानी के दुनियावी और आख़िरत के नुकसान• हनफ़ी फ़िक़्ह के अनुसार ईद-उल-अज़हा की नमाज़ कैसे पढ़ें?• हज-2027 के आजमीन को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किस्त, 1.25 लाख रुपये निर्धारित• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ प्रदेश इकाई की बैठक संपन्न। • कोई शाहाना-सा दरबार ज़रूरी तो नहीं

एमएसआई इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव व जलसा-ए-सीरतुन्नबी 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक

उप्र के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

📅 27-11-2026 06:20 PM 👁 83 Readers 💬 0 Comments 🔁 1 Shares
गोरखपुर

अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर समीर सिद्दीकी और मौलाना मसूद अहमद बरकाती होंगे मुख्य अतिथि

दीनी‌ तालीमी नुमाइश के साथ होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

गोरखपुर। बक्शीपुर स्थित मियां साहब इस्लामिया (एमएसआई) इंटर कॉलेज में 29 नवंबर से पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव व जलसा-ए-सीरतुन्नबी एवं इनामी मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। तीन दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालय, मदरसे, प्राइमरी स्कूल और मकतब के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में दीनी‌ तालीमी नुमाइश के साथ विभिन्न शैक्षिक, धार्मिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

शुक्रवार को एमएसआई इंटर कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कॉलेज प्रबंधक महबूब सईद हारिस, प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद व जलसा संयोजक रिजवानुल हक ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में साइंस क्विज, पेंटिंग, ड्राइंग, वाद-विवाद और साइंटिफिक मॉडल एग्जिबिशन, किरात, नात, तकरीर, इस्लामिक क्विज शामिल हैं। इनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, अलीगढ़ और लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि 29 और 30 नवंबर को साइंस क्विज, साइंटिफिक मॉडल एग्जिबिशन, ड्राइंग और डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 30 नवंबर को कॉलेज की नवनिर्मित प्रयोगशालाओं का उद्घाटन व विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार वितरण शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों व विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के हाथों किया जाएगा।

एक दिसंबर को शाम 5:30 बजे से मुख्य जलसे का आगाज दीनी-तालीमी नुमाइश के साथ होगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं आईएएस ट्रेनर समीर सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह आडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी संबोधित करेंगे। इसी दिन कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'परवाज' का विमोचन भी किया जाएगा। श्री समीर सिद्दीकी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी पर अवाम को संबोधित करेंगे। उनके हाथों कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

दो दिसंबर को नगर स्तरीय किरात, इस्लामिक क्विज, तकरीर और नात प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। मकतब और स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। इसी दिन शाम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू होगा। सबसे पहले नात प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि तीन दिसंबर को किरात, इस्लामिक क्विज और तकरीर के मुकाबले होंगे।

आयोजन के अंतिम दिन तीन दिसंबर को शाम 5:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इससे पहले अल जामियातुल अशरफिया, मुबारकपुर आजमगढ़ के वरिष्ठ शिक्षक मौलाना मसूद अहमद बरकाती सीरतुन्नबी विषय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी वैज्ञानिक, रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।
_____________________
लिट फेस्ट 2026 (Lit Fest 2026)‌ - कार्यक्रम की समय-सारणी

`29 नवंबर 2026 (रविवार)`

1. सुबह 9:00 बजे – विज्ञान प्रश्नोत्तरी की लिखित परीक्षा (Science Quiz Written Test)

2. सुबह 10:00 बजे – चित्रकला प्रतियोगिता (Drawing Competition)

3. सुबह 10:00 बजे – विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी (Science Model Exhibition)।

`30 नवंबर 2026 (सोमवार)`

4. सुबह 8:00 बजे – मंच पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Science Quiz on the Stage – Pick-a-Slip Quiz)।

5. सुबह 9:00 बजे – वाद-विवाद प्रतियोगिता (Debate)।

6. दोपहर 3:00 बजे – पुरस्कार वितरण समारोह व प्रयोगशालाओं का उद्घाटन शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों एवं विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के हाथों।
__________________________
_मुख्य कार्यक्रम : जलसा-ए-सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम_

`पहला दिन -1 दिसंबर 2026 (मंगलवार)`

उद्घाटन सत्र (Inaugural Session)

_मुख्य अतिथि : श्री समीर सिद्दीकी साहब (आईएएस ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर)।_

1. दोपहर 2:00 बजे - श्री समीर सिद्दीकी साहब का प्रेरणादायक संबोधन अभिभावकों व छात्रों से, एमएसआई इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में।

2. शाम 5:30 बजे।

- दीनी तालीमी नुमाइश (धार्मिक एवं शैक्षिक प्रदर्शनी) का उद्घाटन।
- कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'परवाज़-26' का विमोचन।
- श्री समीर सिद्दीकी साहब का सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम पर संबोधन।

`दूसरा दिन - 2 दिसंबर 2026 (बुधवार)`

1. सुबह 8:00 बजे - अनुवाद के साथ कुरआन पाक की किरात।

2. सुबह 10:00 बजे - उर्दू तकरीर प्रतियोगिता।

3. दोपहर 2:00 बजे - इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता।

4. शाम 4:00 बजे - नात प्रतियोगिता।

5. शाम 7:00 बजे - राज्य स्तरीय नात प्रतियोगिता।

`तीसरा व अंतिम दिन : 3 दिसंबर 2026 (गुरुवार)`

1. सुबह 8:00 बजे अनुवाद के साथ कुरआन पाक की किरात।

2. सुबह 10:00 बजे - उर्दू तकरीर प्रतियोगिता।

3. दोपहर 2:00 बजे - इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता।

4. शाम 5:30 बजे - समापन समारोह, पुरस्कार वितरण एवं सीरतुन्नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि व आलिही वसल्लम विषय पर संबोधन।
_मुख्य अतिथि हजरत मौलाना मसूद अहमद बरकाती साहब (वरिष्ठ शिक्षक, अल जामियातुल अशरफिया, मुबारकपुर, आजमगढ़)।_

आयोजन समिति

श्री महबूब सईद 'हारिस' – प्रबंधक/सचिव
मोबाइल: 9415283110

श्री मुख्तार अहमद – प्रधानाचार्य
मोबाइल: 919838762435

श्री रिजवानुल हक – संयोजक
मोबाइल: 9415854464

आयोजक : सीरत कमेटी
एमएसआई इंटर कॉलेज, बक्शीपुर, गोरखपुर।

Give Reaction (0)

Share (1)

Comments (0)

Published By

🌱 New Reporter ★★★★★
S

Sayyed Farhan Qadri

📍 Gorakhpur

📰 9 Posts👁 1313 Readers📊 145.9 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

तीन रातों तक जागकर पूरा किया वापसी का सफर, गोरखपुर पहुंचते ही बच्चों से मिलकर छलकी खुशी

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में वोट चोरी का आरोप, सभी जिलों में DM कार्यालय पर प्रदर्शन

मियां साहिब इस्लामिया इंटर कॉलेज, गोरखपुर में 29 नवंबर से शुरू होगा सालाना जलसा सीरत-उन-नबी

Most Popular Posts

मस्जिदों का निज़ाम बदलिए

👁 449 Views

न्यूज़होम: भारत के 14 भाषा वाला हाइपरलोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म लॉन्च

👁 292 Views

आसिफ रजा ने मुकम्मल याद किया कुरआन-ए-पाक, परिवार में खुशी

👁 267 Views

उमराह के मुकद्दस सफर पर गए जायरीन की घर वापसी अटकी, गोरखपुर में बच्चों को इंतजार

👁 259 Views

Seraj Ahmad Quraishi was honored with Samrat Ashok Award

👁 234 Views

WA